फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जन विरोधी कार्य करने पर बिजली निगम के जेई के खिलाफ कार्यवाही के लिए प्रस्ताव पारित

Wed, 03 Dec 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 03 एचएएमपी 17- क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में बोलते ब्लाक प्रमुख। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में पशुपालन विभाग में आ रही बिना ब्रांड की दवाओं का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाने पर सहमति बनीं। विद्यालयों में अव्यवस्था पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर तोमर के समुचित जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ आंदोलन करने के लिए बोर्ड ने प्रस्ताव पारित किया। बिजली निगम के अवर अभियंता के खिलाफ भी जांच कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में पोषाहार वितरण न किए जाने, जल निगम की संचालित योजनाओं में कमी होने सहित अन्य विभागों की गहन समीक्षा कर बोर्ड ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों का कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। इसमें पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन आरोग्य कल्याण समिति की बैठक न बुलाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया। बाल विकास योजना में मुंडेरा की आंगनबाड़ी के तीन साल से गायब रहने, भभौरा में शराब पीकर आने वाली आंगनबाड़ी, छानी बुजुर्ग में पांच साल से आंगनबाड़ी के गैर हाजिर रहने के मुद्दे उठाए गए, जिस पर बोर्ड ने कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया।

बिजली निगम के अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी की कार्यशैली एवं उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता करने, अनुचित लाभ के लिए समय से कार्य न करने का मुद्दा उठाया गया। जिस पर बोर्ड ने इनके खिलाफ जांच कराने का प्रस्ताव पारित किया। विभाग के एक कर्मी पर शिक्षकों के आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया गया। कार्रवाई न होने पर बोर्ड सदस्यों ने हाईकोर्ट जाने की जिम्मेदारी ब्लाक प्रमुख को सौंपी है। संचालन खंड विकास अधिकारी आशीष कटियार ने किया।

फोटो 03 एचएएमपी 17- क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में बोलते ब्लाक प्रमुख। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें