फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ढोल-नगाड़ों और घोड़ों के साथ निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
फोटो 26 एचएएमपी 40- शोभायात्रा निकालते वाल्मीकि समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। भारतीय वाल्मीकि आंबेडकर सामाजिक विकास सेवा संस्था ने इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों और घोड़ों के साथ निकली शोभायात्रा में वाल्मीकि समाज के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ परमहंस वाल्मीकि ने फीता काटकर किया। यात्रा अंबेडकर पार्क से शुरू होकर विभिन्न चौराहों से गुजरते हुए इलाही तालाब स्थित छिपे देवता के निकट संपन्न हुई। संस्था के अध्यक्ष विकास मधुपिया वाल्मीकि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शोभायात्रा अध्यक्ष सम्राट वाल्मीकि की प्रमुख भूमिका रही। वहीं, नगर पालिका की ओर से सत्ती माता मंदिर में सुबह आठ बजे से पूजा-अर्चना और करीब आठ घंटे का रामायण पाठ हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम करनवीर सिंह, सीओ और कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह सहित पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें