फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: यमुना पुल पर पिकअप का पहिया खुलने से पांच किमी जाम

Fri, 20 Mar 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 20 एचएएमपी 31- यमुना पुल पर लगे जाम में घंटों तक फंसे रहे वाहन। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। शुक्रवार देर शाम हमीरपुर–कानपुर सागर नेशनल हाईवे 34 में यमुना पुल पर पिकअप वाहन का पहिया निकल जाने से भीषण जाम लग गया। जाम करीब पांच किलोमीटर तक फैल गया और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं कई इमरजेंसी मरीज भी समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के दौरान यमुना पुल पर एक पिकअप वाहन का पहिया अचानक निकल गया, जिससे पुल पर आवागमन रुक गया। इसी बीच पहले हुए सड़क हादसों ने स्थिति और गंभीर कर दी। पुल के आसपास बाइक और रोडवेज बस की टक्कर हो चुकी थी, जबकि बेतवा पुल के पास एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया।
जाम के चलते पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाइक सवार, कार सवार और बसों में बैठे यात्री काफी देर तक फंसे रहे। ट्रैफिक दीवान असित ने बताया कि यमुना पुल पर पिकअप वाहन का पहिया निकल जाने से जाम लगा था। साथ ही पहले हुए हादसों के कारण स्थिति और बिगड़ गई। खराब वाहन हटाए जाने के बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य कराया गया।करीब रात 8:45 बजे जाम खुलवाया गया, जिसके बाद दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
विज्ञापन




संकरा पुल और भारी वाहनों का दबाव बन रहा कारण

स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुना पुल पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। पुल संकरा होने और भारी वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण यहां आए दिन लंबा जाम लगता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें