फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: इंगोहटा में कटखने बंदर ने दस से ज्यादा लोगों को काटा

Tue, 04 Nov 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत इंगोहटा में कटखने बंदर के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। अभी तक यह दस से लोगों को काटकर जख्मी कर चुका है। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कार्यक्षेत्र से बाहर बताकर पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

इंगोहटा निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि गांव में रीक्षा तालाब के समीप कटखने बंदर से लोग परेशान। इसने गांव निवासी नंदिनी (5),आशीष कुमार (18), प्रदीप कुशवाहा (35) तथा उनकी पत्नी नामक अज्ञात, शिवकुमार (33), राजेश कुमार (30) सहित दस से ज्यादा लोगों को काटा है। वहीं शिवकुमार को तीन बार यह बंदर काट चुका है। सभी लोग उपचार करा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस बंदर का आतंक एक माह से गांव में जारी है। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम सदर के अलावा 1076 में की है। वन विभाग की टीम गांव पहुंची थी, लेकिन उसके कार्य क्षेत्र से बाहर की बात कहकर पल्ला झाड़ते हुए ग्राम पंचायत के अधीन मामला होने की बात कही। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को समस्या से अवगत कराया। परंतु समाधान अभी तक नहीं हो सका है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं।
ग्राम प्रधान के पुत्र गुरु प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी एवं डीएफओ को पत्र भेजा गया है। उनके पास बंदर पकड़ने के लिए संसाधन नहीं है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार वर्मा ने बताया कि बंदर को पकड़ने का शासनादेश ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर निगम के पास है। वन विभाग के पास बंदर पकड़ने के लिए कोई आदेश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें