फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: किराने की दुकान से भारी मात्रा में आतिशबाजी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर) त्योहारों से पहले कस्बे में अवैध रूप से आतिशबाजी जमा करने के मामले में मंगलवार शाम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। स्टेशन मार्ग स्थित किराने की दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे, सुतली बम समेत अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की। कार्रवाई के दौरान दुकानदार मौके से भाग गया।
विज्ञापन

एसडीएम करनवीर सिंह, सीओ राजकुमार पांडेय और कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने स्टेशन मार्ग स्थित अजय गुप्ता की किराने की दुकान पर छापा मारा। अधिकारियों को देखकर दुकानदार दुकान के अंदर से सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंच गया। आरोप है कि वह घर में रखे आतिशबाजी के बोरे तालाब में फेंकने लगा। पुलिस को आता देख छत से कूदकर भाग गया। पुलिस ने दुकान से बड़ी मात्रा में पटाखे, सुतली बम और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की।
बरामद सामग्री को कई वाहनों में लादकर कोतवाली पहुंचाया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदार की पत्नी ने अधिकारियों से उलझने का प्रयास किया। इस कार्रवाई से पटाखा कारोबारियों में खलबली मची है। कोतवाली पुलिस दुकानदार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें