फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: घर की दीवार गिराते समय मजदूर की मलबे में दबकर मौत

Sat, 31 Jan 2026 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा कस्बे के बाकी तलैया में घर सुधारने की कोशिश में दीवार गिरने से एक मजदूर मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो बाकी तलैया निवासी इकबाल अहमद (55) को पीएम आवास योजना में चयनित किया गया था। 15 दिन पहले उन्हें पहली किस्त मिल चुकी थी। शुक्रवार सुबह वह घर की कच्ची दीवार गिरा रहे थे, तभी दीवार उनके ऊपर गिर पड़ा। परिजनों और पड़ोसियों ने मलबा हटाकर उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इकबाल बेलदारी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपनी पत्नी के अलावा दो पुत्रों और तीन पुत्रियों को छोड़ गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें