फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: झोपड़ी में लगी आग, भैंस को बचाने में जिंदा जला वृद्ध

विज्ञापन
फोटो26एचएएमपी 27- करहिया गांव में अग्निकांड के बाद मौके पर जांच करती पुलिस व दमकल टीम। संवाद
विज्ञापन
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव में मंगलवार दोपहर तारों में हुए शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से खेत में खड़ी पराली में आग लग गई। आग फैलकर खेत में बनी झोपड़ी तक पहुंच गई। इस दौरान अंदर बंधी भैंस को बचाने गए वृद्ध के ऊपर जलता छप्पर गिर गया। इससे उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में तीन पालतू कुत्ते और तीन बकरियां भी जल गईं।
विज्ञापन


ग्राम करहिया निवासी रतिराम (65) अपनी पत्नी गिरजारानी के साथ छिरका मार्ग स्थित खेत में बनी झोपड़ी में रहते थे। उनका छोटा बेटा दीपू गांव में परिवार सहित रहता है जबकि दो अन्य बेटे पुष्पेंद्र और अरविंद बाहर मजदूरी करते हैं। मंगलवार दोपहर पत्नी बेटे के घर गई हुई थीं इसी दौरान खेत में पराली में आग लग गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने की वजह पास से गुजरे हुए तारों में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी रही। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती हुई झोपड़ी तक पहुंच गई। आग की लपटें बढ़ती देख रतिराम अंदर बंधी भैंस को बचाने दौड़े और उसे खोल भी दिया लेकिन इसी दौरान जलता हुआ छप्पर उनके ऊपर गिर पड़ा। इससे वह आग की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



हादसे में तीन पालतू कुत्ते, तीन बकरियां भी जलकर मर गए जबकि भैंस आंशिक रूप से झुलस गई। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तहसीलदार शेखर मिश्रा और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें