फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गायत्री गंगा घाट पर हुई भव्य गंगा आरती

Sun, 28 Dec 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 27 एचएएमपी 14- सुमेरपुर खबर एवं फोटो गायत्री गंगा घाट में आरती करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के तपोभूमि में प्रसिद्ध गायत्री गंगा घाट पर गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। सायंकालीन बेला में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और दीपों की आलोकित लौ के बीच गंगा आरती संपन्न हुई, जिससे घाट का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान घाट पर भक्ति गीतों की गूंज रही। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, संतों एवं गणमान्य लोगों की सहभागिता रही। आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना को नया संबल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें