फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: घरेलू कलह में किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 14 Mar 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के गहरा गांव में घरेलू कलह के चलते किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। गहरा निवासी दयाशंकर कुशवाहा (55) के पास पांच बीघा भूमि थी। जिसमें खेती-किसानी करके वह परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को दयाशंकर खेत जाने की बात कहकर घर से निकल गया और नीम के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शाम को जब ग्रामीण खेतों से घर की ओर निकले तो दयाशंकर को फंदे पर लटकता देख उन्होंने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों ने बताया कि दयाशंकर के घर आएदिन विवाद होता था। बृहस्पतिवार की रात भी झगड़ा हुआ था। पहले भी वह कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। घटना से पत्नी पानकुंवर, तीन बेटे रामबाबू, प्रेमकुमार और यशपाल का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें