फोटो 05 एचएएमपी 33- मेले में खरीदारी करते लोग। संवाद
हमीरपुर। हर साल की भांति इस साल भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को शहर से करीब सात किलोमीटर दूर संगम तट पर मेला का आयोजन हुआ। मेले में भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने नावों से नदी पार कर मां अंबे जी के दर्शन किए। इस दौरान पुलिस व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त रही।
शहर से करीब सात किलोमीटर यमुना व बेतवा नदी के संगम तट पर हर साल भांति मेले का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन ने मेले की तैयारियों को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया। मेले में 60-70 दुकानें लगीं। साथ ही दो स्टीमर सहित 20 से अधिक नौकाएं मौजूद रहीं। मेला घूमने गए ज्यादातर लोगों ने नौका विहार का आनंद उठाया। आश्रम के महंत सुखदेव मुनि ने बताया कि हर साल यहां कार्तिक पूर्णिमा को मेला लगता है।इस दौरान कीर्तन भजन का कार्यक्रम भी चलता रहा। लोगों ने मेले में खरीदारी भी की और यमुना स्नान भी किया। वहीं, मेले में दीवारी भी आकर्षण का केंद्र रहा।
फोटो 05 एचएएमपी 33- मेले में खरीदारी करते लोग। संवाद
फोटो 05 एचएएमपी 33- मेले में खरीदारी करते लोग। संवाद