फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला खदान आवंटन घोटाले पर भाजपा लाल

Sun, 19 Aug 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोयला खदान आवंटन में घोटाले का सीएजी रिपोर्ट में खुलासा होने पर हमीरपुर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक हमीरपुर में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोटाले के लिए जिम्मेवार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र की कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री से त्यागपत्र देने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार है। सीएजी की रिपोर्ट ने केंद्र सरकार की कारगुजारी जनता के समक्ष रख दी है। रिपोर्ट के अनुसार यह घोटाला 2जी स्पैक्ट्रम घोटाले से भी बड़ा है। उन्होंने घोटाले को देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह घोटाला उस समय पेश आया जब यह मंत्रालय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास था। कांग्रेस सरकार शुरू से ही घोटालों की सरकार रही है। इस सरकार के शासन काल में करोड़ों रुपये के घोटाले हुए हैं। केंद्र सरकार ने देश भर में तथा जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन है उन राज्यों में जमकर लूट मचा रखी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता खुद भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि वे देश हित में शीघ्र ही त्याग पत्र दें। उन्होंने हमीरपुर के कांग्रेसी नेताओं को सलाह दी है कि वे सोच समझ कर बयानबाजी करें। आने वाले विस चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के काले कारनामों का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, अनिल ठाकुर, जिला भाजयुमो अध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री सुरेश सोनी, पवन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विजय पाल सोहारू, राजेश आर्य, रामेश कुमार, वेद प्रकाश भारद्वाज, जसवंत सिंह, हमीरपुर मंडल महामंत्री, विधि चंद, हरीश शर्मा, अजय रिंटू, नरोतम आर्य, अंकुश दत्त, राकेश पठानिया, करतार ठाकुर, अरुण भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें