हमीरपुर। हमीरपुर से दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो बस अब वाया भोटा, बड़सर होकर निर्धारित रूट पर दौड़ेंगी। इससे अब रंगस, नादौन आदि क्षेत्र के लोगों को वोल्वो में सफर की सुविधा नहीं मिल पाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य पूरा होने पर निगम ने वोल्वो बस का रूट बदल दिया है।
वोल्वो बस का निर्धारित रूट हमीरपुर से दिल्ली वाया भोटा, बड़सर था। लेकिन सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर होने से बस के रूट में कुछ समय के लिए फेरबदल किया गया था। बस को वाया रंगस, नादौन होकर भेजा जा रहा था। लेकिन अब सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बस को दोबारा वाया भोटा, बड़सर होकर निर्धारित रूट पर दौड़ाया जाएगा। ऐसे में अब भोटा, सलौणी, बिझड़, बड़सर आदि क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
सतीश कुमार, अनिकेत, रिषभ, साहिल कुमार, देशराज, राजदीप, सुदर्शना कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रोमिलास देवी, राहुल शर्मा, शिवम, मुनीष चौधरी, बिंदू कुमारी आदि का कहना है कि बस के निर्धारित रूट पर चलने से अब उन्हें वोल्वो बस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। काफी समय से बस निर्धारित रूट पर नहीं चल रही थी। इससे उन्हें भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वोल्वो बस सुविधा के लिए उन्हें हमीरपुर जाना पड़ रहा है। वोल्वो बस को निर्धारित रूट पर चलाने से क्षेत्र के लोगों ने निगम प्रबंधन का धन्यवाद किया है।
उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक अवतार सिंह का कहना है कि भोटा बड़सर सड़क की हालत खस्ता होने से बस को निर्धारित रूट पर नहीं भेजा रहा था। सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब वोल्वो बस को निर्धारित रूट पर भेजा जा रहा है।