फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन पुलिस ने बसूला 8300 जुर्माना

Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कस दिया है। शनिवार को थाना प्रभारी मूल राज की अगुवाई में नादौन पुलिस ने इंद्रपाल चौंक, भरमोटी तथा व्यास पुल आदि के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक नाके लगाकर वाहनों के कागजों की चैकिंग की। नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे । थाना प्रभारी मूल राज ने बताया कि पुलिस ने 33 चालान कर 8300 रुपये की जुर्माना राशि मौके पर बसूली। उन्होंने बताया कि काटे गए अधिकांश चालानों में हेलमेट न लगाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने तथा इंश्योरेंस व ड्राइविंग लाइसेंस के बिना गाड़ी चलाने के काटे गए हैं। उन्होंने सभी दो पहिया वाहन चालकों से आह्वान किया है कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें