हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में चल रहे एनसीसी शिविर में रविवार को कैडेटों ने ड्रिल मुकाबले के लिए कड़ा अभ्यास किया। एनसीसी अधिकारी तरसेम चंदेल, सुरेश पन्याली, राजेश ठाकुर तथा एनसीओ कुलदीप चंद तथा अमित ने कैडेटों को ड्रिल के गुर सिखाए। खेल स्पर्धाओं में खो-खो में दधोल स्कूल ने परोल स्कूल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में झंडुता स्कूल तथा भराड़ी स्कूल का मुकाबला बराबरी पर छूटा। वालीबाल में भाग लेने के लिए सोलह टीमों ने एंट्री करवाई। कपाहड़ा स्कूल ने सुजानपुर, बलद्वाड़ा स्कूल ने घुमारवी, दधोल स्कूल ने भराड़ी स्कूल को हराकर सेमीफाइनल मेें प्रवेश किया। बाल स्कूल हमीरपुर के कै डेटों ने फायरिंग में लोहा मनवाया।
एएनओ राजेश कुमार ने उनके इस प्रयास को सराहा। इस दौरान चार्ली तथा डेल्टा कंपनी के कैडेटों से फायरिंग करवाई गई। इसमें दधोल स्कूल ने सिक्का जमाया। बिझड़ स्कूल के रमन, हमीरपुर के विकास तथा विशाल ने सही निशाना लगाया। वरिष्ठ सूबेदार मनोहर लाल, एएनओ सुशील, सुरेंद्र व हवलदार यशपाल की देखरेख में फायरिंग करवाई गई।
सांस्कृतिक संध्या में ग्रुप डांस के मुकाबले करवाए गए। भरेड़ी स्कूल के कैडेटों ने आओ नी सइंयो मंगल, परोल स्कूल के पूनम तथा साथियो ने पानी री टांकी, ओ भाई रामा ...., भराड़ी झडुता के कैडेटों ने उठो हिंद के वीर जवानों.... से देशभक्ति जगाई। कक्कड़, चोलथरा, नाल्टी, दधोल स्कूल के कैडेटों ने भी प्रस्तुति दी। वरिष्ठ सूबेदार एचएस लींबु, हवलदार यशपाल, परुषोतम राणा, विजय मलकोटिया, मीनू कंवर, प्रिया, देवदत भी उपस्थित रहे।