फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच में हमीरपुर ने कुल्लू को पछाड़ा

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में अंडर-19 वर्ग की अंतरजिला प्रतियोगिता के दौरान हमीरपुर ने कुल्लू को पहली पारी के बढ़त के आधार पर हराकर 3 अंक हासिल किए हैं। वहीं कुल्लू को 1 अंक पर ही संतोष करना पड़ा है। दो दिवसीय मुकाबले में शुक्रवार सुबह कुल्लू ने अपने पिछले स्कोर एक विकेट पर 23 रनों से आगे खेलना शुरू किया। कुल्लू की टीम 85.4 ओवर में 325 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें अभिनंदन ने नाबाद 128 रन बनाए। विजय डोगरा 69, धीरज ठाकुर 26, मुकेश सूद 24 तथा शुभम शर्मा ने 17 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

हमीरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आतिश पठानिया ने 4, कर्ण वर्मा ने 3 तथा अनिल शर्मा ने 2 विकेट लेने में सफलता हासिल की। हमीरपुर ने अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 353 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी थी। लेकिन कुल्लू की टीम इसके जवाब में केवल 325 रन ही बना सकी, और हमीरपुर ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीत हासिल की और 3 महत्वपूर्ण अंक प्राप्त किए। वहीं कुल्लू को 1 अंक ही मिला है। शनिवार को इसी मैदान पर कुल्लू व शिमला के मध्य मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें