बड़सर (हमीरपुर)। जिला के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान की छात्रा की एमएमएस जारी होने की क्षेत्र में चर्चा है। 45 मिनट के एमएमएस में कई अश्लील दृश्य फिल्माए गए हैं। मोबाइल से प्रसारित हुए एमएमएस पर संस्थान का नाम अंकित किया है।
एमएमएस में छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दिखाया गया है। इसमें लड़के के चेहरे को छिपाया गया है या क्लिपिंग के बीच-बीच में ब्लैक कर दिया है, जिससे लड़के की पहचान न हो सके। एमएमएस की क्षेत्र में काफी चर्चा है और पुलिस को कोई भनक नहीं है। शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई करने की बात कही जा रही है जबकि आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हो सकता है।
छात्रा का एमएमएएस बनाने के बाद उसे सर्कुलेट कर दिया गया है। अश्लील एमएसएस में छात्रा का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। एमएमएस का सर्कुलेशन अधिकतर छात्रों के मोबाइलों में हुआ है। छात्रा का एमएमएएस बनाने से संस्थान व क्षेत्र में हड़कंप मचा है। संस्थान के बच्चों से भी इस बारे में जानकारी ली गई है।
सूत्रों के मुताबिक एमएमएस जारी होने बाद शिक्षण संस्थान प्रबंधन भी हरकत में आया तथा संस्थान में छात्रों के मोबाइलों की तलाशी भी ली गई। एमएमएस बनने के बाद छात्रा द्वारा जीवन लीला समाप्त करने की भी कोशिश करने की खबर है। बुद्धिजीवी वर्ग तरह के एमएमएस से युवा पीढ़ी के लिए घातक मान रहे हैं। पुलिस से कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
इस संदर्भ में डीएसपी बड़सर मदनकांत का कहना है कि इस प्रकार का कोई मामला उनके ध्यान में नहीं आया है। अगर कोई रिपोर्ट दर्ज करता है तो मामले की जांच की जाएगी।