सरीला (हमीरपुर)। धौहल गांव में चल रहे खेरापति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सायर की टीम ने निवादा की टीम को 53 रन से करारी शिकस्त दी। मैन ऑफ द मैच फुरखान को दिया गया।
धौहल गांव में एक हफ्ते से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में सायर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 15 ओवर के मैच में 125 रन का लक्ष्य निवादा के सामने रखा। सायर की टीम की तरफ से बैटिंग करते हुए आसिफ ने 28 गेंदों में 3 छक्का व 2 चौका जड़ते हुए 42 रन बनाए। फुरखान ने 19 गेंदों में 3 छक्का, 2 चौकाें की मदद से 36 रन बनाए। निवादा की तरफ बॉलिंग करते हुए अमित ने 3 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए तथा आशीष ने 3 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिए। निवादा की टीम बैटिंग करते हुए 72 रन में पूरी टीम आउट हो गई और सायर टीम ने 53 रनो से मैच जीत लिया। निवादा की ओर से अमित ने 20 गेंदो में 28 रन व हरिओम सिंह ने 16 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच फुरकान को दिया गया। अंपायरिंग राहुल और शिवशंकर ने की जबकि कमेंट्री अंकित शुक्ला व प्रभात द्विवेदी ने की।