फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवारी नृत्य प्रतियोगिता में चिकासी टीम अव्वल

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। क्षेत्र के करियारी गांव में रविवार को दीवारी नृत्य प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें पांच टीमों ने भाग लिया। जिनमें चिकासी की टीम अव्वल रही। प्रतियोगिता में शामिल टीमों ने दीवारी नृत्य के अद्भुत स्टंटों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर दर्शकाें की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

करियारी गांव में मां मनसा देवी सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित हुई दीवारी नृत्य प्रतियोगिता में करियारी, दादौ, चिकासी, सरीला और बिलगांव की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में टीमों ने दीवारी नृत्य कला, गिल्ला, छदइया, लाठी मल्हार के प्रदर्शन के साथ जोखिम भरे स्टंटाें का भी रोचक प्रदर्शन किया। चिकासी टीम का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। निर्णायक समिति द्वारा इस टीम को अव्वल घोषित किया गया। बिलगांव की टीम दूसरे स्थान पर रही। स्थान पाने वाली टीमों को समिति द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समिति द्वारा दीवारी नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ इसी साल से किया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन दीवारी गायकी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद अहिरवार ने किया। इस मौके पर नेतराम उर्फ नीतू, शिवप्रसाद प्रधान, सुंदरलाल, हरीसिंह, चंद्रभान, गुलजारी, शकील अहमद राठ, डालचंद्र, नरेंद्र यादव सरीला सहित सैकड़ों की तादाद में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें