राठ (हमीरपुर)। क्षेत्र के सरसई गांव में दीवारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सत्यपाल यादव ने फीता काट कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के दौरान चिकासी, सरसई, उमरिया, जरिया, पवई और बरौली गांवों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान दीवारी कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने के लिए मजबूर कर दिया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि सत्यपाल यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि दीवारी की प्रतियोगिताएं प्रत्येक गांव में होनी चाहिएं। जिससे इस बुंदेलखंड की संस्कृति व दीवारी प्रथा हमेशा कायम रहे। इस मौके पर नीरज मिश्रा, विनोद राजपूत, राजू तिवारी, प्रिंस, धीरज आदि ग्रामीण रहे।