फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों संग निकली स्कंदमाता की शोभायात्रा

Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। नवरात्र की पंचमी पर ढोल नगाड़ों संग देवी मां की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में थिरकते घोड़े व झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का समापन नगर भ्रमण के बाद बड़ी माता मंदिर में किया गया।
विज्ञापन

नवदुर्गा संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति पंचमी पर मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ बड़ी माता मंदिर से किया गया। मां के गगनभेदी जयकारो के साथ निकली शोभायात्रा में ढोल की थाप पर थिरकते घोड़े शोभायात्रा में चार चांद लगा रहे थे। शोभायात्रा में शामिल शिक्षण संस्थानों की झांकियां रामदरबार, देवी दरबार, मां दुर्गा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल मां के डोले का द्वार द्वार पर पूजन अर्चन किया गया।
जुलूस मार्ग से निकली शोभायात्रा का समापन देर रात बड़ी माता मंदिर पहुंचने पर महाआरती के बाद किया गया। शोभायात्रा में देवीगीत गाती महिलाएं चल रही थीं। देवी भक्त युवा सिर पर मां की चुनरी बांधकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें