फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमबत्ती की रोशनी में तैयार किए अभिलेख

Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के सभी पोलिंग बूथों पर शाम को पहुंची पोलिंग पार्टियों को विद्युत संकट से परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों को मोमबत्ती की रोशनी में मतदान संबंधी अभिलेख तैयार करने पड़े।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे कस्बे में सब स्टेशन के पास बिजली का खंभा टूट जाने से दो फीडरो की आपूर्ति
ठप हो गई। अवर अभियंता मनोज कुमार सोनी ने बताया नया पोल खड़ा करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है और जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अव्यवस्था से कसबे के बूथों में पहुंची पोलिंग पार्टियों को पेट्रोमैक्स, जनरेटर की व्यवस्था न होने से मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ा। सुरक्षा में लगे जवान टार्च की रोशनी में बूथों पर इंतजाम करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें