फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री आज भी बसों के लिए होंगे हलकान

Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। रोडवेज बसों व डग्गामार वाहनों का उपचुनाव के लिए अधिग्रहण कर लेने से यात्रियों को गतंव्य जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे दिन भर अफरा तफरी का माहौल रहा। यह समस्या शनिवार को भी यात्रियों के सामने खड़ी होगी।
विज्ञापन

सदर विधानसभा उपचुनाव के लिए हमीरपुर डिपो की बसों के अलावा जिले में कान्वेंट व इंटर कालेज की बसें व वाहन, प्रयाग डिपो, किदवई नगर डिपो व अन्य डिपो के वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। एक ओर जहां नौनिहालों को छोड़ने के लिए अभिभावक स्वयं स्कूल जाते दिखे। वहीं डिपो में पर्याप्त बसें न होने से रोडवेज में यात्रियों का जमावड़ा रहा। यहीं हाल मुख्यालय के प्राइवेट स्टैंडो पर देखा गया। सड़क पर डग्गामार वाहनों के न होने व डिपो की बसें कम होने से यात्रियों को कई कई घंटे खड़े होकर कानपुर या अन्य स्थानों को जाने के लिए वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। इसे लेकर यात्रियों में काफी नाराजगी रही। यह समस्या अभी शनिवार को यात्रियों को और उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें