हमीरपुर। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त उद्योग शिव लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण लेने वाले जिन व्यक्तियों ने योजना के अंतर्गत खादी व ग्रामोद्योग, जिला उद्योग केंद्र के अंतर्गत ऋण के लिए आवेदन किया है। उनके साक्षात्कार 18 सितंबर को जिला उद्योग केंद्र के ब्लॉक कुरारा, सुमेरपुर, 19 सितंबर को ब्लॉक मौदहा, मुस्करा, राठ, सरीला, गोहंाड व 20 सितंबर को खादी ग्रामोद्योग कार्यालय के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार विकास भवन कुछेछा में सुबह 10:30 बजे से होगा।