राठ(हमीरपुर)। कसबे में दस दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव का सोमवार दोपहर समापन हो गया। गणेश भक्तों ने हवन पूजन और पूजा अर्चना के बाद कसबे में भगवान गणेश की भव्य शोभा यात्रा निकाली। शाम को नम आंखों से भक्तों ने नदी में विसर्जन किया।
सोमवार को गणेश प्रतिमा का विजर्सन धूमधाम के साथ गणेश भक्तों ने किया। दोपहर गजानन की सजी धजी शोभा यात्रा में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी जैसे जोशीले नारे लगाते हुए चल रहे थे। कोटबाजार के सर्राफा लाइन से शुरू हुआ जुलूस चौबटटा, पडाव, खुशीपुरा आदि स्थानों से गुजरा। जुलूस में डीजे की धुनों पर घोडे़ और नवयुवक गुलाल उडा़ते हुए थिरकते हुए चल रहे थे। जुलूस में श्रद्धालुओं ने सिद्धि विनायक गजानन की प्रतिमा की आरती उतारी। इस मौके पर गजानंद, सूरज, संजय, मामा गलाईवाले, स्वर्णकार धर्मशाला के अध्यक्ष बृजभूषण सर्राफ, राहुल, गणेश आदि लोग मौजूद रहे।