फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में धांधली की जांच को टीम गठित

Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी भवनाथ ने बताया कि सुमेरपुर विकासखंड के जलाला गांव के प्रधान के विरुद्ध धनराशि के दुरुपयोग की जांच के लिए श्रीपाल सविता, कुंज बिहारी, शिवबहादुर सिंह आदि ने 28 सितंबर 2013 को जांच कराए जाने के लिए शिकायत की थी। जिसके चलते परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि निर्माण कार्य के तकनीकी मूल्यांकन के लिए अवर अभियंता राजबली को जांच अधिकारी के साथ सहयोग के लिए संबंद्ध किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि 15 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें