फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध का शव मिला, हत्या की आशंका

Tue, 22 Jul 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। ललपुरा थाने के पौथिया गांव में सोमवार सुबह एक वृद्ध का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला। वृद्ध के शरीर पर खरोंचों के निशान पाए गए हैं। इस घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया। पौथिया निवासी बृजलाल (55) अविवाहित था। वह अपने अन्य चार भाइयों के साथ रहता था। सभी भाई एक साथ खेती बाड़ी का काम करते हैं। बृजलाल रविवार कोे सुबह मवेशी चराने खेतों की ओर गया था। शाम को घर न लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन तलाश के बावजूद पता न लगने पर वापस लौट आए। सोमवार को सुबह गांव के जगदीश सचान ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने पहुंचे तो बबूल के पेड़ के पास एक शव पड़ा देखा। इस पर एकत्र लोगों ने देखा तो पाया कि शव बृजलाल का है। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के भाई मोहनलाल ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। कहा कि उसके भाई के शरीर पर चोटों के निशान हैं जिससे लगता है कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। बताया कि कान के बगल में नुकीले हथियार से चोट के निशान हैं। साथ ही हाथों में खरोंच है। उसने अज्ञात लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। पीड़ित मोहनलाल ने बताया कि अभी वह भांजे के आने का इंतजार कर रहा है उसके आने पर रिपोर्ट दर्ज कराएगा। उधर थाना प्रभारी कंबोद सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। कहा कि प्रथमदृष्यता मामला हत्या का नहीं लगा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें