कुरारा (हमीरपुर)। जल्ला गांव का ऐतिहासिक जवारा मेला बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ सोमवार से शुरू हो गया। मां भक्तों ने भारी भरकम वजनी सांगों का प्रदर्शन भी किया जिसे देख लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। बड़ंे-बड़े दो पताका भी लगाए गए है। इस मौके पर कसबा सहित दूर दराज के गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मां कालका देवी के मंदिर में माथा टेककर मन्नतें मांगी। जल्ला गांव में चार दिवसीय मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की।
जल्ला गांव में कालका देवी मंदिर में एतिहासिक जवारे के साथ मेला की शुुरुआत हो गई। मंदिर में हजारों भक्तों ने मां के दर्शन किए। वहीं दूरदराज से आई दुकानों में जमकर खरीददारी की गई। जवारा मेला में सांगों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर निकाले गए मां के डोले के साथ विभिन्न प्रकार की झांकियां भी निकाली गई। माता के दर्शन करने के साथ गृहस्थी और खेती किसानी से संबंधित उपकरणों की जमकर खरीददारी कर रहे हैं। मेला आयोजकों ने बताया कि इस बार रात में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। मेला समाप्ति तक रात्रि में पुष्प वाटिका व धनुष यज्ञ लीला का भी मंचन किया जाएगा। जल्ला गांव के ऐतिहासिक मंदिर में भक्त दूर दराज से यहां माथा टेकने आते हैं। मेले में तरह-तरह की दुकानें सजी हैं। मुख्य आकर्षण यहां की लाठी की दुकानों हैं। गांव वाले लाठी की जमकर खरीददारी कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से कुरारा थाने की पुलिस फोर्स तैनात रही।