फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रदर्शन

Sun, 22 Sep 2013 05:37 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। दोपहर बाद किसान नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित मांगों का पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत की अगुवाई में किसानों व पदाधिकारियों शनिवार को कलेक्ट्रेट के गोल चबूतरे में प्रदर्शन कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नदियों में आई बाढ़ व अधिक बारिश के होने से किसानों की फसलें व मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सर्वे कराकर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। बैंकों की ओर से जारी आरसी को वापस लिया जाए। मौदहा बांध से रागौल माइनर व बेरी कैनाल पंप व छानी कै नाल का सर्वे कराकर जल्द सफाई कराई जाए। आईडब्लूएमपी परियोजना पर मौदहा क्षेत्र में भूमि संरक्षण का काम मजदूरों से नहीं कराए जाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही विभिन्न समस्याओं का मांग पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मनमोहन, सुनील, अशर्फीलाल, राकेश कुमार, मूलचंद्र, समसुद्दीन, इफ्तिखार अहमद, रामबाबू, सुदर्शन सैनी, शिव सिंह यादव, रामदास सविता, गिरजा शंकर निषाद व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें