फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी करने का निर्देश

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर)। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में उत्सव पैलेस के सभागार में जिला स्तरीय संगठन की मासिक समीक्षा बैठक में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने विधान सभावार पार्टी के सेक्टर प्रभारियों, विधान सभा अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों को बुलाकर बीते विधान सभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्येक विधान सभा के सभी प्रभारियाें की क्लास लेते हुए उन्हें लोक सभा चुनाव में बूथ स्तर पर हर हाल में जीत दर्ज कराने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान जिन बूथों से बसपा की जीत हुई उन कार्यकर्ताओं को शबाशी दी गई। इस मौके पर उन्होंने बीवीएफ के सिपाहियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता काम के प्रति लापरवाह होगा उसे बदला जाएगा। बसपा सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय का नारा देने वाली पार्टी है। उन्हाेंने अभी से ही लोकसभा चुनाव में नीला परचम फहराने और मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बैठक को जीसी दिनकर ने संबोधित किया। इस मौके पर सदर विधायक महोबा राजनारायन बुधौलिया, पूर्व विधायक ध्रूराम चौधरी, रामसहाय अहिवार, पूर्व लोक सभा प्रभारी कमलापत अहिरवार, बृजमोहन कुशवाहा, राजेश सिंह उर्फ बबलू, फतेहखान मौदहा, अच्छेलाल निषाद, विधान सभा अध्यक्ष परशुराम वर्मा, हरीशंकर राजपूत, शिवभूषण, उमाकांत राजपूत, प्रताप जराखर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें