अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। वर्तमान सरकार में विधायक और विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर की संपत्ति तीन वर्ष में ही दोगुना से अधिक बढ़ गई। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे से संपत्ति में बढ़ोतरी का खुलासा हुआ है। 2014 में विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में उपचुनाव के दौरान नरेंद्र ठाकुर की संपत्ति 1 करोड़ 11 लाख रुपये थी जो 21 अक्तूबर को हमीरपुर में नामांकन के दौरान दिए हलफनामे के अनुसार 2 करोड़ 32 लाख रुपये हो गई है।
भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर 2014 2017
नकद 1.20 लाख 48,500
पत्नी 85,000 24,000
बैंक में जमा 23 लाख 28.27 लाख
कुल चल संपत्ति 40.78 लाख 68.59 लाख
कुल अचल संपत्ति 70.80 लाख 1.64 करोड़
जेवर 11.40 लाख 13.20 लाख
बैंक लोन 2 लाख 44.34 लाख
1 करोड़ 11 लाख 58 हजार रुपये से पांच वर्ष में दोगुनी होकर 2.87 करोड़ हो गई संपत्ति।