सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के छोटे बेटे अरुण धूमल ने अपने पिता के समर्थन में जारी चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को सुजानपुर बाजार में प्रचार किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से नामांकन वाले दिन रैली में भाग लेने का न्योता भी दिया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सुजानपुर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल 23 अक्तूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए अरुण धूमल ने सुजानपुर बाजार में प्रचार किया। इससे पहले अरुण धूमल ने प्रदेेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, नप उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी, भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष सुमन महाजन, महामंत्री अंकुश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मदन लाल, जगन कटोच आदि से बैठक कर चुनावों पर चर्चा की।