फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नहर विभाग के स्टोर से 91 मीटर कॉपर केबल गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नहर विभाग के स्टोर से करीब 91 मीटर पीवीसी इंसुलेटेड कॉपर केबल गायब मिलने का मामला सामने आया है। स्टॉक मिलान के दौरान केबल न मिलने के बाद विभागीय स्तर पर मामला सामने आया। हालांकि अब तक जिम्मेदारों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न होने से विभागीय निगरानी और स्टोर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रथम उपखंड लघु डाल नहर के अवर अभियंता महेशचंद्र वर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि स्टोर में रखी सामग्री के संबंध में पहले भी सूचना मिली थी। इसके बाद स्टोर का निरीक्षण किया गया। ताले की स्थिति की निगरानी के लिए गेट पर सीलनुमा व्यवस्था भी की गई थी। बाद में स्टॉक का मिलान कराया गया।
22 सितंबर को हुए स्टॉक मिलान में 31 मार्च 2026 के अभिलेखों में दर्ज 91 मीटर पीवीसी इंसुलेटेड कॉपर केबल, साइज 120 वर्ग एमएम मौके पर नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान स्टोर के पीछे की ओर टिनशेड की छत खुली होने की बात भी सामने आई। उन्होंने विभागीय पत्र में मामले की जांच कर गायब केबल की बरामदगी और कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें