हमीरपुर। जल निगम कार्यालय के निरीक्षण में नौ कर्मचारी गैरहाजिर रहे। सीडीओ ने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए है।
मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य को निरीक्षण के दौरान जलनिगम के अधिशासी अभियंता मोहित वर्मा मौजूद मिले। लिपिक अखिलेश कुमार व दिलीप कुमार द्विवेदी, चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों में कांती देवी, गंगाराम, मुन्नू, शिवप्रसाद, संदीप कुमार, चौकीदार नरेश कुमार तथा सुमित्रा देवी अनुपस्थित रहे। इन कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश हैं। निरीक्षण के समय सविता गुप्ता आ गईं थी। कार्यालय में दो सहायक अभियंता व पांच अवर अभियंता कार्यरत होने की जानकारी मिली लेकिन उपस्थित पंजिका में इनके नाम अंकित नहीं थे। वहीं भ्रमण पंजिका भी नहीं बनीं। सीडीओ ने सभी अभियंताओं को उपस्थित रजिस्टर में अंकित कराने के साथ भ्रमण पंजिका निर्धारित प्रारूप पर तत्काल बनवाने के निर्देश दिए।