फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रोजगार मेले में 86 युवाओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहांड । विकासखंड कार्यालय परिसर में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व जिला सेवायोजन कार्यालय ने रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें 86 युवाओं का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन


ब्लाॅक प्रमुख अरविंद मुखिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर रोजगार मेले का शुभारंभ किया। जिला कौशल प्रबंधक प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया रोजगार मेले में 137 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था।
ब्राइट फ्यूचर, हिटाची प्राइवेट लिमिटेड, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, कोलविन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, प्राश इंटरप्राइजेज आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। 86 युवाओं का विभिन्न पदों पर चयन हुआ, जिन्हें नियुक्तिपत्र दिए गए। जिला सेवायोजन अधिकारी अवनीश कुमार उपाध्याय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवराम सिंह, आईआईटी मौदहा प्रभारी शमशाद अहमद, आईआईटी राठ के राधेश्याम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें