राठ। भाजपा युवा मोर्चा की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। झांसी में होने वाले युवा संसद कार्यक्रम पर चर्चा की गई।
सामाजिक क्षेत्रों समाजसेवी, कलाकार, पत्रकार, डॉक्टर, वकील, क्रिकेटर एवं अन्य क्षेत्रों में अपने कार्य से पहचान बनाए युवाओं का जाना तय हुआ है।
जिलाध्यक्ष कुंवर रविराज बुंदेला ने कहा है कि जिले से 50 युवाओं को कार्यक्रम में ले जाने की रूपरेखा बनाई गई है। मंडल अध्यक्ष भाजयुमो राजीव आर्य रज्जू ने कहा राठ से जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा रवाना होंगे।
कार्यक्रम संयोजक डॉ.संदीप द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, जिला महामंत्री स्वदेश राजपूत, दीपू मुंशी, अजय साहू, कुणाल, धनंजय सोनी, नीरज द्विवेदी, मानिक सैनी, सौरभ गुप्ता, आकाश कोष्टा, संदीप सैनी, सुयश भानु शिवहरे, आशीष निगम, सौरभ आदि उपस्थित रहे।