फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिक, संस्कृत विषय में छात्रों ने नहीं दिखाई रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
उमेश कुमार
विज्ञापन

हमीरपुर। डिग्री कॉलेज हमीरपुर में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रों ने संस्कृत ओर म्यूजिक जैसे विषयों में रुचि नहीं दिखाई है। शुक्रवार को प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम दिन तक कॉलेज में दोनों विषयों में केवल नौ छात्रों ने प्रवेश फार्म भरे हैं। इनमें से छह फार्म छात्रों ने म्यूजिक के और तीन फार्म संस्कृत विषय के भरे हैं। शुक्रवार को प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम दिन तक बीए संकाय में कुल 451 छात्रों ने प्रवेश फार्म भरे हैं। इसमें संस्कृत और म्यूजिक के लिए मात्र नौ छात्रों ने ही आवेदन किया है। हिंदी विषय के लिए 54, अंग्रेजी के लिए 65, भूगोल के लिए 30, राजनीति शास्त्र के लिए 81, शारीरिक शिक्षा के लिए 23, पत्रकारिता के लिए 25, इतिहास के लिए 70, समाजशास्त्र के लिए 31, अर्थशास्त्र के लिए 33 और पब्लिक एडमिन के लिए 30 छात्रों ने आवेदन किया है। प्रत्येक विषय के लिए 60 सीटें कॉलेज में उपलब्ध हैं। वाणिज्य संकाय की में दाखिले के लिए 250 छात्रों ने आवेदन किया है। नॉन मेडिकल के लिए 623 छात्रों, मेडिकल के लिए 301 छात्रों, कंप्यूटर साइंस के लिए 83 छात्रों ने आवेदन किया है। कॉलेज में इस सत्र से शुरू बीवॉक कोर्स के लिए केवल 10 छात्रों ने आवेदन किया है। प्रधानाचार्य डॉ. एचएस जंवाल का कहना है कि कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रथम सत्र में 1706 छात्रों ने दाखिला फार्म भरा है। संस्कृत और म्यूजिक में सबसे कम फार्म भरे हैं। बीवॉक कोर्स के लिए अभी तक मात्र 10 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें