फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन के भीतर भेजें आपदा प्रबंधन प्लान : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन प्लान की समीक्षा बैठक हमीरपुर भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मदन चौहान ने की। बैठक में उपायुक्त मदन चौहान ने हमीरपुर के सभी विभागों के अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर अपने विभागों के आपदा प्लान जिला आपदा प्रबंधन समिति को भेजने के दिशा-निर्देश दिए ताकि बरसात के दौरान आपदाओं से निपटा जा सके। उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तर से लेकर उपमंडल स्तर तक आपदा प्रबंधन प्लान तैयार किए गए हैं। आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण भी दिए गए हैं। चौहान ने सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील नदियों और खड्डों के किनारे साइन बोर्ड लगाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बरसात के दौरान नदियों और खड्डों के नजदीक झुग्गी-झोपड़ियों को खाली करवाया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर भी आपदा प्रबंधन समितियां गठित की जा रही हैं। आपदा प्रबंधन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को भी प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि मौसम के पूर्वानुमान को लेकर मौसम विभाग से सीधा संपर्क किया जाएगा। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि सड़कों के उचित रखरखाव के साथ-साथ बारिश में सड़कों पर यातायात की आवाजाही सुचारु करने के लिए जेसीबी मशीनों की संवेदनशील क्षेत्रों में रिजर्व रखी जाएं। उन्होंने कहा कि आईपीएच अधिकारियों को बारिश के दौरान पेयजल की सुचारु व्यवस्था करने और खड्डों-नदियों के किनारे पेयजल स्रोतों पर विशेष ध्यान देने के बारे में निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बैठक में एसपी अजय बौद्ध, एडीसी रूपाली ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें