फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC: पुराने सॉफ्टवेयर से टिकट बुकिंग पर बसों में नहीं मिल रही सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। एचआरटीसी के पुराने सॉफ्टवेयर से टिकट बुक करवाने के बावजूद यात्रियों को निर्धारित रूट की बस में सीट नहीं मिल रही है। पुराने सॉफ्टवेयर से बुक सीटें अप्डेट नहीं हो रही हैं। ऐसे में नए सॉफ्टवेयर से पहले से बुक सीटों पर दोबारा टिकट बुक किए जा रहे हैं। एक ही सीट पर डबल बुकिंग हो रही है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पुराने सॉफ्टवेयर से टिकट बुक करवाने वाले यात्रियों को बस से नीचे उतरना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में दिल्ली और चंडीगढ़ रूट की बसों में यात्रियों ने करीब एक माह पहले ही टिकट बुक करवाई थी। निगम ने नया सॉफ्टवेयर शुरू नहीं किया था। टिकट बुकिंग के बाद निगम प्रबंधन ने नया सॉफ्टवेयर लांच कर दिया लेकिन यात्रियों को इसकी सूचना नहीं दी गई। यहां तक कि पुराने सॉफ्टवेयर से बुक सीटों को नए सॉफ्टवेयर में अप्डेट नहीं किया गया। नए सॉफ्टवेयर से भी यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक करवा ली। ऐसे में रूट पर बस के लिए एक ही सीट पर दो-दो यात्री पहुंच गए। सीटों पर विवाद शुरू हुआ तो परिचालकों और निगम प्रबंधन ने पुराने सॉफ्टवेयर से सीटें बुक करवाने वाले यात्रियों को बस से नीचे उतार दिया। अधिकतर समस्या दिल्ली और चंडीगढ़ के रूटों पर पेश आ रही है। हालांकि पुराने सॉफ्टवेयर से सीटें बुक करवाने वाले यात्रियों को निगम प्रबंधन से स्पेशल बसों में भेज दिया लेकिन यात्रियों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक अनूप राणा का कहना है कि पुराने और नए सॉफ्टवेयर से परेशानी आई है। पुराने सॉफ्टवेयर से टिकट बुकिंग पर यात्रियों को स्पेशल बसों से गंतव्य तक पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें