फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 महिला मंडलों को बांटे प्रेशर कुकर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर(हमीरपुर)। सर्वकल्याणकारी संस्था अध्यक्ष एवं आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने शनिवार को चमियाणा पंचायत के कनेरड़, डडर और चलोह ग्राम पंचायत में 12 महिला मंडलों को प्रेशर कुकर भेंट कर सम्मानित किया। महिला मंडलों में लोअर भरमाड़, अप्पर भरमाड़, दुलेहड़, उखली, गरोड़ु, बरठूंह, घिरण, झुलाणी, घंडोली, डडर, अपर चमियाणा, चमियाणा, कथेड़ा, त्रियांबली और भड़ीण को 12-12 लीटर के कुकर बांटे। उन्होंने कनेरड़ स्कूल के मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया। सर्वकल्याणकारी संस्था में 15 साल से समाजसेवा के कार्य से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि संस्था सुजानपुर के महिला मंडलों को पांच बार सम्मानित कर चुकी है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्षों में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं। इस अवसर पर पंचायत समिति के उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, बीडीसी सदस्य संतोष कुमारी, पंचायत प्रधान चलोह सरोती देवी, उप प्रधान राज कुमार, पूर्व प्रधान प्रीतम चंद, मीनाक्षी देवी, सुरेश कुमार, सावित्री देवी, सूवेदार निर्मल चंद, किशोर चंद, प्यार चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें