फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्था का नाम लेकर राजनीति कर रहे नेता : अनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल की ग्राम पंचायत बीड़ बगेहड़ा के गांव पुआड़ में महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सुमन अटवाल की अध्यक्षता में महिलाओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता वर्मा शामिल हुई। उन्होंने कहा कि नारी महान एवं वीर है लेकिन कुछ नेता महिलाओं को उनके अधिकारों को न बताकर सिर्फ संस्था का नाम लेकर राजनीति कर रहे हैं। ऐसे नेता संस्था के माध्यम से दरियां और कुकरों बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार ने एकल नारी एवं विधवा पेंशन के साथ लोन सुविधा दे रखी है। इसमें 33 फीसदी छूट भी दी है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं गिरने देंगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी को मजबूत बनाने में जुट जाएं। इस मौके पर कुलदीप सिंह बेदी, कर्म चंद, राजेश्वर कटोच, दीप गुप्ता, ज्ञान चंद, प्रीतम चंद, धर्म सिंह, सुभाष शर्मा, ओंकार ठाकुर, रवि शर्मा, राजकुमार, सुभद्रा शर्मा, राम देई, दुर्गा देवी, कैलाशां देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें