फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 ओवरलोड ट्रकों की सूची सुमेरपुर पुलिस को सौंपी

Wed, 03 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खदानों से आने वाले ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। एसपी ने मुंडेरा मार्ग से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर जाने वाले 45 ओवरलोड ट्रकों की सूची सुमेरपुर पुलिस को सौंपी है। इससे खदान संचालकों में हड़कंप मचा है। एसपी का कहना है कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम एसपी मुनीराज जी ने एआरटीओ मोहम्मद अजीम व खनिज विभाग के सर्वेयर विजय भूषण तिवारी के साथ सिसोलर थानाक्षेत्र में केन नदी में संचालित खदानों से आने वाले ओवरलोड ट्रकाें के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस को देखकर कस्बे के धर्मेश्वरबाबा मोहल्ले से मुंडेरा तक करीब 45 ट्रक चालक वाहनों को छोड़कर भाग निकले।

 पुलिस अधीक्षक पूरे अमले के साथ कई घंटे इस मार्ग पर डटे रहे। सड़क किनारे खड़े 45 ओवरलोड ट्रकों की सूची तैयार करवाकर पुलिस अधीक्षक ने सुमेरपुर पुलिस को सौंपी है। प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि वह चालकों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे हैं। इस कार्रवाई से ट्रक चालकों और खदान संचालकों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें