फक्षेत्र के ग्रामीण इलाके में हार्वेस्टर से गेहूं की फसल कटाई के बाद क्षेत्र में गेहूं के अवशेष डंठल जलाने का कार्य प्रतिदिन शाम ढलते ही शुरू हो जाता है। गुरुवार शाम कुतुबपुर के पास खेतों में लगी आग बुझाने दमकल दस्ता पहुंचा।
क्षेत्र में गेहूं की कटाई का कार्य हार्वेस्टर से किया गया है। इससे खेतों में गेहूं के अवशेष बचते हैं। कृषि विभाग किसानों को डंठलों के जलाने पर नुकसान होने की जानकारी दे रहा है, लेकिन किसानों पर इसका असर नहीं हो रहा है।
फसल अवशेष जलाने पर जुर्माना करने का प्रावधान है। लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा पालन नहीं किए जाने से शाम ढलते ही खेतों में आग की लपटें ही दिखाई देती हैं। गुरुवार की शाम क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास खेतों के अवशेषों में लगी आग को दमकल दस्ता ने जाकर बुझाया। वहीं शुक्रवार की दोपहर में क्षेत्र के बिलौटा गांव के जंगल में आग लग गई।
जब आग की लपटें दिखाई दी तब ग्रामीणों ने दमकल दस्ता को सूचना देकर बुलाया। जंगल का रास्ता ऊंचा नीचा होने से आगजनी वाले स्थान तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। आग पर काबू पाने में दमकल दस्ता को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।