फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल और अध्यापकों का विवाद फिर गर्माया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य और स्टाफ के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बच्चों की पढ़ाई को बाधित होता देख बुधवार को अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं स्कूल 100 अभिभावकों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक स्वयं हस्ताक्षरित ज्ञापन भेज जाहू स्कूल के पूरे स्टाफ को बदलने की मांग कर डाली है। विवाद को देखते हुए जाहू पुलिस भी मौके पर पहुंची। अभिभावकों का कहना है कि प्रधानाचार्य और स्टाफ के बीच चल रहे विवाद से पढ़ाई सुचारु ढंग से नहीं हो पा रही है। विवाद के चलते बुधवार को भी लगभग तीन घंटे तक बच्चों की पढ़ाई बाधित रही। अभिभावकों ने प्रधानाचार्य और स्टाफ के बीच चल रहे विवाद के बारे में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र के माध्यम से अवगत करवाने का निर्णय लेते हुए लगभग 100 से अधिक अभिभावकों ने अपने हस्ताक्षरित ज्ञापन भेजा। अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर प्रधानाचार्य और स्टाफ के साथ बैठक करनी चाही लेकिन प्रिंसिपल ही बैठक में आए। वहीं प्रिंसिपल पर प्रताड़ना का आरोप लगाने वाले अध्यापक बैठक से नदारद रहे। प्रधानाचार्य और तीन महिला स्टाफ एवं एक पुरुष स्टाफ ने कुछ समय पहले प्रधानाचार्य पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इसकी जांच कर उपशिक्षा निदेशक ने आला अधिकारियों को सौंप दी है। हालांकि यह विवाद खत्म नहीं हो पाया। इस अवसर पर जाहू पंचायत के प्रधान राजू, बीडीसी चमन लाल, उपप्रधान चमन, पूर्व बीडीसी सदस्य प्रीतम चंद, पूर्व उपप्रधान तिलक राज भी उपस्थित रहे।

स्कूल प्रिंसिपल बीडी शर्मा ने बताया कि स्कूल में चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए स्टाफ के साथ बात करनी चाही। हालांकि स्टाफ ने अभिभावकों से बात करना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमसी प्रधान पवन शर्मा ने बताया कि अभिभावकों ने एसएमसी को शिकायत पत्र दिया है। एसएमसी शिकायत पर कार्रवाई करेगी और मुख्यमंत्री से मामले को उठाया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें