फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 34 वाहन सीज, आठ से पांच लाख जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक जिले में ओवरलोड और अवैध परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थानाक्षेत्रों से कुल 27 ओवरलोड वाहन पकड़कर सीज किए गए। सात वाहनों को अन्य अभियोगों के तहत सीज किया गया। इसके अलावा आठ वाहनों का चालान कर पांच लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन



एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ राय ने बताया कि राठ तिराहा से एक ओवरलोड वाहन पकड़ा गया। मौदहा थानाक्षेत्र के गहबरा और एक्सप्रेसवे के पास से 17 ओवरलोड वाहन सीज किए गए। मुस्कुरा में दो, राठ में तीन, चिकासी में दो तथा जरिया और जलालपुर में एक-एक ओवरलोड वाहन पकड़े गए। इसके अलावा अन्य अभियोगों में सात वाहनों को मौदहा मंडी में खड़ा कर सीज किया गया।

अभियान में एसडीएम अभिषेक मिश्रा, सीओ सदर राजेश कमल, खान अधिकारी विकास परमार, पीटीओ चंदन पांडे सहित खान निरीक्षक शामिल रहे। उन्होंने बताया कि अभियान का मकसद सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें