फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सोमवती अमावस्या के लिए लगाईं 30 बसें

Mon, 02 Sep 2024 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सोमवती अमावस्या पर चित्रकूट जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए हमीरपुर डिपो ने 30 बसों का बेड़ा लगाया है। इनमें 10 नई बसों को चित्रकूट में लगाया गया है।
विज्ञापन

वहीं, 20 बसें हमीरपुर से चित्रकूट के लिए हैं। ऐसे में छह खटारा बसों की नीलामी के बाद अन्य रूटों पर जाने वाले यात्रियों के लिए रविवार को समय से बसें नहीं मिलीं। यात्रियों को डेढ़ से दो घंटे बसों का इंतजार करना पड़ा।

मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो में कुल 60 बसों का बेड़ा है। इनमें खटारा हो चुकी छह बसों की नीलामी हो चुकी हैं। उधर, सोमवार को भदई सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 30 बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

इन बसों के सहारे श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचकर मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर भगवान कामतानाथ के दर्शन करेंगे। इसके चलते अन्य रूटों में जाने वाले यात्री परेशान हैं।

दो घंटे किया बस का इंतजार

उरई से शहर आए यात्री हिंदूपथ ने बताया कि उन्हें राठ जाना था। इसके लिए दो घंटे से बस का इंतजार किया। पूछताछ केंद्र भी बंद था।
डेढ़ घंटे बाद मिली बस
शहर निवासी रामदास ने बताया कि उन्हें घाटमपुर जाना था। बसें कम थीं, डेढ़ घंटे से बस का इंतजार करना पड़ा। कोई जानकारी तक नहीं मिली।

30 बसें चित्रकूट मेले में लगाई गई हैं। इससे अन्य रूटों पर थोड़ी परेशानी है। एक-दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। अक्तूबर में पांच नई बसें मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- आरपी साहू, एआरएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें