फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गोसंवर्धन योजना के लिए 28 पशुपालकों का चयन

विज्ञापन
फोटो06एचएएमपी 10- पशुपालक को चयन और अनुमति पत्र सौंपते सीडीओ। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर विकास भवन में डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें पशुपालकों को दूध बढ़ाने से लेकर डेयरी को कमाई का जरिया बनाने तक के गुर बताए गए। ई-लॉटरी से गोसंवर्धन के लिए 28 पशुपालकों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चयनित 28 लाभार्थियों में पहुंचे 17 को सीडीओ अरुण कुमार सिंह ने अनुमति पत्र सौंपे। सीडीओ ने कहा कि डेयरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने का बेहतर माध्यम है। पशुपालक वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाएं और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लें। नोडल अधिकारी भूपत सिंह ने मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना की पात्रता, उद्देश्य और लाभ बताए। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों, लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों ने पशुपालकों को जरूरी जानकारी दी। कॉन्क्लेव में पराग दुग्ध संघ, बेलिनी डेयरी और लीड बैंक की ओर से सूचना स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक कमलेश कुमार, पवन कुमार, स्वतंत्र कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इन पशुपालकों का चयन
पवन कुमार, आराधना, कस्तूरी, मूलचंद्र, पुष्पेंद्र सिंह, स्नेहा यादव, ममता, विजय प्रताप, अरविंद कुमार, अनीता, ग्यानवती, जयराम, कली, उपदेश यादव, लोकेंद्र सिंह, निम्मो, सरोज, शीलेंद्र कुमारी, उमा कुमारी, भारती, सुनीता देवी, उमापत, श्याम सिंह, सत्येंद्र सिंह, मेजय सिंह, अशोक कुमार, गिरजा शंकर, अमरेंद्र सिंह।
विज्ञापन


पशुपालकों को मिलेगा 80 हजार का अनुदान
योजना के तहत किसानों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना के मुताबिक गैर प्रांत से दो गाय खरीदनी होगी। गाय खरीदने के बाद उनका बीमा करवाकर पशुपालक योजना के तहत 80 हजार रुपये अनुदान पा सकते हैं। दो गाय के लिए दो लाख रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें