कोतवाली में ओवरलोड वाहन का चालान भरते पीटीओ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एआरटीओ ने बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 20 डग्गामार वाहन और छह ओवरलोड भारी वाहनों को सीज कर दिया। टीम ने 45 हजार रुपये शमन शुल्क भी वसूल किया।
एआरटीओ मोहम्मद अजीम, यात्री कर अधिकारी अमित वर्मा और एआरएम केपी सिंह ने संयुक्त रूप से कुरारा, सुमेरपुर, राठ और मौदहा मार्ग में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 20 वाहनों को सीज किया। वाहनों को कुछेछा चौकी, कोतवाली, फैक्टी एरिया चौकी में खड़ा कराया गया है।
बताया कि पकड़े गए वाहनों का कर बकाया है और फिटनेस नहीं है। इसके चलते कार्रवाई की गई। उधर मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार एआरटीओ के कस्बे में आते ही डग्गामार वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। बड़े चौराहे से थाना चौराहे तक चार आटो पकड़े गए। एआरटीओ ने बताया तीन आटो पर कई सालों का कर बकाया और एक की फिटनेस सही नहीं मिली। उन्होंने वाहन चालकों को हिदायत दी है कि बिना लाइसेंस न चलें। एआरटीओ ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो गिट्टियों से भरे ओवरलोड ट्रक भी पकड़े।