फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विधायक खेल स्पर्धा में 250 खिलाड़ियों का दमखम, कुरारा कबड्डी टीम प्रथम

विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 33- स्टेडियम में मार्च पास्ट के दौरान सलामी देते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी रहे। मैदान में खिलाड़ियों ने जोश और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


खेल स्पर्धा में सदर विधानसभा क्षेत्र के कुरारा, सुमेरपुर और मौदहा क्षेत्र से आए जूनियर, सब-जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। बैडमिंटन, वॉलीबॉल, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक, 100 मीटर, 200 मीटर और 1500 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में करीब 250 खिलाड़ी उतरे। मैदान में कबड्डी मुकाबले खास आकर्षण रहे, जिसमें कुरारा टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. मनोज प्रजापति ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर गेंदों के गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। ट्रैक पर मार्च पास्ट के दौरान खिलाड़ी सलामी देते हुए गुजरे। मैदान में दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि खेल आयोजन से युवाओं में अनुशासन, फिटनेस और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, खेल मैदान से ही भविष्य के सितारे निकलते हैं। युवाओं को खेल के अवसर मिलें, यही हमारा प्रयास है।”
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़े संख्या में खेल प्रेमी, अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।

फोटो 05 एचएएमपी 33- स्टेडियम में मार्च पास्ट के दौरान सलामी देते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें