फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दीपदान मेले में चित्रकूट के लिए 25 व अयोध्या जाएंगी 10 बसें

Thu, 09 Nov 2023 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दीपदान मेले में शामिल होने के लिए चित्रकूट व अयोध्या जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए महोबा डिपो की ओर से 35 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे यात्रा के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो और वह आसानी से मेले में पहुंच सकें।
विज्ञापन

दिवाली पर्व के मौके पर दो दिन बाद दीपदान मेले का आयोजन होना है। मेले में शामिल होने के लिए वीरभूमि महोबा से बड़ी संख्या में लोग चित्रकूट और अयोध्या जाते हैं। ऐसे में चित्रकूट व अयोध्या जाने वाले यात्रियों की महोबा डिपो परिसर में भारी भीड़ उमड़ती है। अतिरिक्त बसों के संचालन को लेकर डिपो के अधिकारियों ने पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।



मेले को देखते हुए चित्रकूट के लिए 25 और अयोध्या के लिए 10 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। ये बसें महोबा डिपो से अलग-अलग समय पर गंतव्य के लिए रवाना होंगी। महोबा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने बताया कि महोबा डिपो के बेड़े में पर्याप्त बसें हैं। यात्री सुविधा को देखते हुए जनपद चित्रकूट व अयोध्या के लिए अतिरिक्त बसों को लगाया गया है ताकि लोग आसानी से पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें