फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: स्वास्थ्य शिविर में चालक व परिचालक सहित 246 लोगों की हुई जांचे

Tue, 23 Dec 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर स्थिति रोडवेज डिपो परिसर में मंगलवार को निशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में चालक व परिचालकों सहित कुल 246 लोगों की जांचे की गईं। इनमें 26 लोग क्षय रोग से संबंधित पाए गए हैं। साथ ही चार लोगों को मोतियाबिंद की शिकायत मिली है। अन्य सभी मरीजों को चश्मा व दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन


एआरएम आरपी साहू ने बताया कि हमीरपुर डिपो में कुल 294 कर्मी कार्यरत हैं। इनमें नियमित चालक 18, नियमित परिचालक चार, संविदा चालक 130, संविदा परिचालक 83 व आउट सोर्सिंग परिचालक 59 कार्यरत हैं। इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए मंगलवार को डिपो परिसर में सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कैंप में एचआईवी की 246 जांचें, हेपेटाइटिस-बी 246, हेपेटाइटिस- सी 246, क्षय रोग 246, नेत्र जांच 134, सामान्य जांच 26, आरबीएस 144 व बीपी की 96 जांचे की गईं। इनमें 26 कर्मी क्षय रोग से संबंधित मिलने पर उनके सैंपल लिए गए हैं। साथ ही 82 मरीजों को चश्मा वितरित किए गए और चार मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए हैं।
इस मौके पर एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल डॉ. बीपी सिंह, डॉ. प्रशांत, एलटी संतोष, अध्यक्ष रोडवेज कर्मचारी संघ शिवशरण सिंह, महेश कुमार, रणविजय सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें